विधानसभा चुनाव 2019: बीजेपी की नीति ने क्यों नेताओं को किया परेशान, पढ़िए –

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बाकी हैं, प्रदेश में चुनाव का डंका बज चुका…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन बाकी हैं, प्रदेश में चुनाव का डंका बज चुका है। चुनावी मैदान में अपनी रणनीतियों के साथ सभी पार्टियां उतर पड़ी हैं। टिकट के लिए हर पार्टी में नेताओं की भागदौड़ जारी है। लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में टिकट को लेकर सबसे ज्यादा बवाल मचा हुआ है। एक- एक सीट पर कई दावेदारों में टिकट पाने की होड़ है, इसलिए टिकट को लेकर बीजेपी में मारमारी चल रही है। दूसरे दल के नेताओं के बीजेपी में शामिल होने से ये समस्या ज्यादा बढ़ती दिखाई दे रही है ।

MCD Elections Verdict: Massive victory for BJP in MCD polls

राज्य से कई केंद्रीय मंत्री और सांसद भी अपने परिजनों को टिकट दिलाने की चाहत रखते हैं। तो दूसरी ओर, भाजपा की नीति ये कहती है कि केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों के परिजनों को टिकट नहीं दिया जाएगा। वैसे, माना जा रहा है कि एक-दो अपवाद यानि की ‘Exceptional case’ भी हो सकता है।

bjp

कहा जा रहा है कि पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में जब चुनाव समिति की करीब 6 घंटे की बैठक हुई, तो उसमें जब बीजेपी प्रभारी अनिल जैन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हाईकमान का ये नीतिगत फैसला सुनाया, तो टिकट के तलब-गार केंद्रीय मंत्रियों ने भी अपने तर्क रखने शुरू कर दिए। कई नेताओं ने इस फैसले का समर्थन किया, तो कई नेतओं ने अपने तर्क रखें ।

bjp

उधर, प्रदेश प्रभारी और सीएम ने जब हाईकमान का फैसला सुनाया, तो ये भी साफ कहा कि जींद जिले के उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र में पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह की पत्नी और वहां की मौजूदा भाजपा विधायक प्रेमलता इस नीति की अपवाद रहेंगी। अब इसका मुख्य कारण ये भी बताया गया कि प्रेमलता उचाना कलां से पार्टी की मौजूदा विधायक हैं और उनके सामने संभावित है, यानि हो सकता है कि जननायक जनता पार्टी के नेता दुष्यंत चौटाला चुनाव लड़ें । तो ये टक्कर कड़ी हो सकती है।

अब पार्टी में नेताओं के परिजनों को टिकट दिए जाने पर असमंजस की स्थिति बन गई है। इससे निकलने के लिए ही प्रदेश प्रभारी और सीएम की तरफ से ये भी प्रस्ताव रखा गया कि एक बार फिर हाईकमान के सामने फैक्ट्स रख दिए जाएंगे, ताकि फैसले पर फिर से विचार किया जा सके। चर्चा है कि बीजेपी ने अपनी 50 सीटों पर लगभग उम्मीदवार तय कर लिए हैं। लेकिन केंद्रीय मंत्रियों और सांसद जिन सीटों से अपने परिजनों के लिए टिकट मांग रहे हैं, उन सीटों की घोषणा भी अब दूसरे चरण की सूची में ही होगी। वहीं, अपने परिजनों के लिए टिकट मांगने को लेकर कई बड़े नेता भी लाइन में खड़े हो चुके हैं।

BJP

अब विधानसभा चुनाव के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है, चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियों ने अपना मेन फोकस बस उम्मीदवारों के नामों पर ही टिका रखा है। कांग्रेस में अभी मंथन चल रहा है कि किस उम्मीदवार को चुनावी रण में उतारा जाए, हुड्डा- शैलजा लगातार सक्रिय हैं। इनेलो में भी उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा है, अभी तक पार्टी की तरफ से कुछ सामने नहीं आया है। आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी ने अपने- अपने कुछ उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

CM MANOHAR LAL

वहीं, सबसे ज्यादा मारामारी टिकटों को लेकर बीजेपी में चल रही है। अब हाईकमान ने ये भी कह डाला है कि केंद्रीय मंत्री और सांसदों के परिजनों को टिकट नहीं दी जाएगी। लेकिन भाजपा हाईकमान ने बेशक ये फैसला दे डाला हो, वहीं, बीजेपी के नेताओं ने भी अपने तर्क सामने रखे हैं। उधर ये कहा जा रहा है कि जिस सीट पर विवाद होगा, उसके पैनल पर अंतिम फैसला सीएम मनोहर लाल और प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ही करेंगे। 21 अंक्टूबर को हरियाणा में चुनाव होने हैं और 24 अक्टूबर को चुनावी नतीजे भी सामने आ जाएंगे। 2019 के इस चुनावी दंगल में अब कौनसी पार्टी अपनी शक्ति दिखाती है और चुनावी मैदान में अपनी जीत का झंडा गाढ़ती है, इसका सभी को इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *