जानिए क्या किया इस बच्चे ने, जिसे देख PM मोदी और ट्रंप भी हो गए फैन

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन में 50 हजार से ज्यादा भारतीय अमेरिकी नागरिकों को संबोधित किया। इसी बीच भारतीय मूल के 16…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ह्यूस्टन में 50 हजार से ज्यादा भारतीय अमेरिकी नागरिकों को संबोधित किया। इसी बीच भारतीय मूल के 16 साल के बच्चे स्पर्श शाह ने पीएम मोदी और अमेरिका के राष्च्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दिल जीत लिया। इसकी वजह यह रही कि स्पर्श ने हजारों लोगों के सामने ‘राष्ट्रगान’ गाया।

https://www.instagram.com/p/B2t_dHzF1Ty/?utm_source=ig_embed

दरअसल,  स्पर्श ‘आस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा’ नाम की बीमारी से लड़ रहा है। इसे ‘ब्रिटल बोन डिसीज’ भी कहते हैं।  इस बीमारी में शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और हल्के से झटके से भी टूट जाती हैं। ऐसे लोगों को नियमित रूप से कैल्शियम और विटामिन डी देना होता है और उनकी सेहत का बहुत ध्यान रखना पड़ता है। स्पर्श न्यूजर्सी अमेरिका में रहते हैं और एक अच्छे रैपर, सॉन्ग राइटर और मोटिवेशनल स्पीकर हैं।

SPARSH

सपर्श काफी समय से पीएम मोदी से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें कभी मौका न मिला। रनिलस्पर्श  ह्यूस्टन में उनकी यह इच्छा पूरी हो गई। इस दौरान उन्हेंने एनआरजी स्टेडियम में पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मौजूदगी में 50 हजार से ज्यादा भारतीय-अमेरिकियों के सामने ‘राष्ट्रगान’ गाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *