ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित हुए ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में भारतीय और अमेरिकी मूल के हजारों लोग मौजूद थे। इस कार्यक्रम को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं नेताओं से लेकर फिल्मी सितारों ने पीएम मोदी की खूब सराहना कर रहे हैं। इस इवेंट पर बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने भी ट्वीट किया है। सलमान खान का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा है कि, दो देशों के आपसी सहयोग के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और डोनाल्ड ट्रंप का बेहतर रास्ता।” सलमान खान का यह ट्वीट खूब चर्चाओं में है और लोग इस पर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।
Way to go PM Modi and Prez Trump for a great association between the 2 nations. . . @narendramodi @realDonaldTrump pic.twitter.com/FNqhkB4UyG
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 22, 2019
