पूर्व सैनिक ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर खुद भी लगाई फांसी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक की रामगोपाल कालोनी में एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी की डंडे से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी, इसके…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रोहतक की रामगोपाल कालोनी में एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी की डंडे से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी, इसके बाद खुद भी फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है।

बताया जा रहा है कि पति- पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, इसी के चलते पति ने वारदात को अंजाम किया। वहीं, मृतिका की पहचान कृष्णा और पति की समुंदर सिंह हुड्डा में रूप में हुई है।

Murder

बता दें कि 7 साल पहले गांव जसिया में जमीनी विवाद के चलते समुंदर सिंह ने अपने छोटे भाई पर गोली चलाई थी, लेकिन गोली उसकी बेटी को जा लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इसी हत्या के मामले में वो पहले से सजा काट रहा था और पैरोल पर एक हफ्ते पहले ही घर पर आया था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं, जो बाहर नौकरी करते हैं। वारदात के समय दोनों दंपत्ति घर पर अकेले थे। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *