ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम आईएनएक्स मीडिया केस में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना कर रहे हैं। उनकी जमानत याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। वहीं, सोमवार सुबह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कार्ति चिदंबरम उनसे मिलने तिहाड़ जेल पहुंचे। पहले कार्ति चिदंबरम ने अपने पिता पी चिदंबरम से जेल में मुलाकात की। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की सेहत ठीक नहीं है। जिसकी वजह से उनका वजन तेजी से घट रहा है।
माना जा रहा है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने चिदंबरम के साथ कश्मीर, आगामी विधानसभा चुनावों और अर्थव्यवस्था की स्थिति सहित मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की है। चिदंरबम की इन नेताओं के साथ मुलाकात करीब आधे घंटे चली।

