अपनी घोषणा पत्र में ‘अन्नदाता’ को भूल गए दुष्यंत चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक दल जीत और वोटर्स को साधने की तैयारी में जुट…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक दल जीत और वोटर्स को साधने की तैयारी में जुट गए हैं। इसी कड़ी में, रोहतक से जेजेपी चुनावी शंखनाद किया।

JJP Rallyवीलाल के 106वें जन्मदिवस पर एक रैली आयोजित की। वहीं पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार बनेगी तो बुजुर्गों को 5100 रुपये पेंशन देंगी। कैंसर व काला पीलिया आदि जैसी गम्भीर बीमारियों का मुफ्त इलाज गरीब का होगा। आगे कहा कि, शराब के ठेके गांव से बाहर किए जाएंगे और 75% नौकरियों पर हरियाणा के युवाओं को हक देंगे।

रैली के जरिए ये भी किए गए वादे..

  • पंजाब के समान वेतन व पुरानी पेंशन स्कीम को करेंगे लागू।
  • हर गांव के सरपंच को देंगे 8 हजार तनख्वा।
  • पंचायती राज विभाग के प्रतिनिधि, हरियाणा रोडवेज में कर सकेंगे मुफ्त सफर।
  • युवाओं को परीक्षा देने नहीं जाना होगा अपने जिले से बाहर
  • जिस घर मे रोजगार नहीं, उस घर मे देंगे रोजगार।
  • गांव में पढ़ने वाले बच्चों को देंगे 10 अंक फालतू।

JJP Rally

इन सभी वादों के बीच  दुष्यन्त चौटाला किसानों को भूल गए। किसानों के लिए कोई वादा नहीं किय।रैली के भाषण में किसानों के नाम पर सिर्फ नारे ही लगवाए गए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *