मनोहर सरकार की विफलताएं लेकर जाएंगे जनता के पास, कांग्रेस कार्यकाल में हुए कामों के दम पर मांगेंगे वोट- हुड्डा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व सीएम और सीएलपी लीडर भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अपने पांच साल के कार्यकाल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पूर्व सीएम और सीएलपी लीडर भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि अपने पांच साल के कार्यकाल में बीजेपी विफल रही है, हुड्डा ने कहा है कि विकास कार्यों को लेकर बड़ी- बड़ी बाते करने वाली मनोहर सरकार से हर वर्ग परेशान और दुखी रहा है।

hooda sl1

भूपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि इस बार वो सरकार की विफलताओं को लेकर जनता के पास जाएंगे और कांग्रेस कार्यकाल में हुए कामों के दम पर वोट मांगने का काम करेंगे। बता दें कि हाईकमान ने हरियाणा कांग्रेस में बदलाव किया था, जिसके बाद हुड्डा को सीएलपी लीडर और कुमारी शैलजा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। हुड्डा और शैलजा ने पार्टी में जान फूंकने का काम किया है और लगातार विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। बीजेपी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस खड़ी हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *