ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने आज विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान पर कहा कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व की आज घोषणा हो गई है। ज्ञानचंद गुप्ता ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिस प्रकार बीजेपी के कार्यकर्ता प्रदेश में लोगों के बीच जाकर दिन रात मेहनत और जनसंपर्क कर रहे हैं, उसे देखकर ये लगता है कि बाकी की पार्टियां अभी भी सोई हुई हैं।
उन्होंने कहा कि आज हरियाणा विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। निश्चित तौर पर ही भारतीय जनता पार्टी के 75 पार के लक्ष्य को साकार करेंगे।

दरअसल, आज पंचकूला में विधायक ज्ञान चंद गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “कमल शक्ति महिला सम्मेलन” में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत करने पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने इस मौके पर कहा कि महिला शक्ति हमारी चुनाव में जीत को सुनिश्चित करेगी।

