T-20 टीम से बाहर किए जाने पर पहली बार कुलदीप यादव ने तोड़ी चुप्पी, दिया ये बयान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज के लिए कुलदीप यादव को फ़िलहाल भारतीय टीम से बाहर रखा गया है…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज के लिए कुलदीप यादव को फ़िलहाल भारतीय टीम से बाहर रखा गया है | जिसके बाद कुलदीप ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए कहा में इस बात से निराश नहीं हूँ | उनका मानना है कि इससे मुझे टेस्ट मैचों के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी |

kuldeep

फिलहाल कुलदीप यादव वर्तमान में इंडिया-ए के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रहे हैं | मैच के बाद कुलदीप संवाददाताओं से से रूबरू हुए और कहा मुझे लगातार टेस्ट खेलना बेहद जरुरी है जिससे मुझे हर प्रकार के मैच खेलने में मदद मिलेगी | अगर आप लगातार टेस्ट नहीं खेलते हो तो खेल के लंबे प्रारूप को खेलना काफी मुश्किल होता है | अगर आप लगातार टेस्ट नहीं खेलोगे तो आपको लय में आने में समय लगता है | जब आप सीमित ओवरों में खेलते रहते है जिसके बाद आप टेस्ट खेलते है तो जाहिर सी बात है आपको मुश्किल होगी |

kuldeep

स्पिन्नर गेंदबाज कुलदीप ने कहा कि मैच में ‘आपको लंबे स्पेल डालने होते हैं, अभ्यास मैच खेलने होते हैं, फील्ड कैसे लगानी है समझना होता है और देखना होता है कि विकेट कैसे लेने हैं | मेरे लिए जरूरी था कि मैं यहां इंडिया-ए से खेलूं और ज्यादा से ज्यादा ओवर करूं, अभी काफी कुछ काम करना बाकी है |

kuldeep

आपको बता दे कुलदीप यादव भारत की टेस्ट टीम का नियमित हिस्सा हैं | भले ही विंडीज दौरे पर अंतिम-11 में जगह नहीं बना पाए थे | लेकिन इस बार भारत में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी हैं | जिसमे कुलदीप को अंतिम-11 में मौका मिल सकता है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *