हरियाणा में पैदा हुआ ये अनोखा बच्चा, देखकर डॉक्टर्स भी रह गए हैरान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोहाना के खानपुर में स्थित महिला मेडिकल कॉलेज में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया जिसका दिल छाती के बाहर है। अस्पताल में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: गोहाना के खानपुर में स्थित महिला मेडिकल कॉलेज में एक ऐसे बच्चे ने जन्म लिया जिसका दिल छाती के बाहर है। अस्पताल में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। बच्चे के इलाज के लिए खानपुर मेडिकल में डॉक्टरों की टीम तमाम कोशिशें कर रही है। सर्जरी के लिए बच्चे को पहले रोहतक पीजीआई रेफर किया गया था, लेकिन सुविधा नहीं होने के चलते वहां के डॉक्टरों ने बच्चे को वापस गोहाना मेडिकल में भेज दिया।

doctors
वहीं डाक्टरों के अनुसार, दस लाख मामलों में 5-8 ही ऐसे केस सामने आते हैं। इस तरह के केस में 90 फीसदी बच्चे जन्म के तीन दिन के भीतर दम तोड़ देते हैं। वजह यह है कि, इस तरह के बच्चों की छाती की पूरी तरह ग्रोथ नहीं हो पाती। वहीं इस बच्चे की हालत बहुत नाजुक है। डॉक्टरों ने आगे कहा कि, बच्चे की सर्जरी के लिए नजदीक के बड़े अस्पताल के डाक्टरों से संपर्क किया जा रहा है। बच्चे को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *