‘चंद्रयान मिशन-2’ हुआ लगभग खत्म, करोड़ों भारतीयों का सपना टूटने की सामने आई वजह

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को खड़ा करने की उम्मीदें अब धुधंली होती जा रही है। लैंडर से फिर संपर्क स्थापित करने…

ऑनलाइन डेस्क लिविंग इंडिया न्यूज: चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर को खड़ा करने की उम्मीदें अब धुधंली होती जा रही है। लैंडर से फिर संपर्क स्थापित करने का करो़ड़ों भारतीयों का सपना टूटता हुआ नजर आ रहा है। भारत का चंद्रयान-2 मिशन लगभग खत्म हो गया है।

CHANDRAYAAN7 सितंबर की देर रात जब लैंडर व्रिकम चांद की सतह की कुछ मीटर की दूरी पर था तभी उसका संपर्क पृथ्वी से टूट गया था। इसरों ने विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने की तमाम कोशिशें की। इसके बावजूद भी लैंडर का कुछ पता नहीं चल सका था। चंद्रयान-2 की असफलता का आकलन कर रही टीम के मुताबिक ऑटोमैटिक लैंडिंग्र प्रोग्राम (एएलपी) में गड़बड़ी के कारण लैंडर विक्रम हादसे का शिकार हुआ।

VIKRAM LANDER
एक रिपोर्ट के अनुसार, इसरो के वैज्ञानिकों की टीम ने अब लैंडर विक्रम के खड़े होने की उम्मीद पूरी तरह से छोड़ दी है। 1471 किलोग्राम का लैंडर विक्रम और इसके अंदर मौजूद 27 किलोग्राम के रोवर प्रज्ञान चांद की सतह पर उतरने से कुछ वक्त पहले ही क्रैश हो गया था। वैज्ञानिकों का मानना है कि, लैंडर विक्रम चांद की सतह से टकराने के बाद या तो पलट गया था या फिर मुड़ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *