ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बेंगलुरु में गुरुवार को स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरकर एक नया इतिहास रचा है। राजनाथ तेजस के दो सीट वाले एयरक्राफ्ट में उड़ान भरने वाले पहले रक्षा मंत्री बन गए हैं। जी हां, ऐसा पहली बार है जब देश के किसी रक्षामंत्री ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी है।
All Set For The Day! pic.twitter.com/JUUdzafutq
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) September 19, 2019
तेजस अब युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार है। वायुसेना ने दिसंबर 2017 में एचएएल को 83 तेजस जेट बनाने का जिम्मा सौंपा था। इसकी अनुमानित लागत 50 हजार करोड़ रुपए थी। रक्षा अनुसंधान और विकास संस्थान ने इसी साल 21 फरवरी को बेंगलुरु में हुए एयरो शो में इसे फाइनल ऑपरेशनल क्लीयरेंस जारी किया था।
