ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां ट्रेन से नीचे गिरकर एक आर्मी के जवान की मौत हो गई। मृतक जवान शिंदे प्रवीन अहमद नगर से जम्मू जा रहा था और बाबरपुर रेलवे स्टेशन के पास ये हादसा हो गया, जिसमें जवान की जान चली गई।

मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवाया, लीव सर्टिफिकेट पर लिखे नंबरों पर जांच की गई, तो मृतक व्यक्ति की शिनाख्त आर्मी के जवान शिंदे प्रवीन सम्पत के रूप में हुई।
आर्मी का जवान होने के कारण मामले की सूचना आर्मी के उच्च अधिकारियों को दी गई। जंहा आज परिजनों और आर्मी के पहुंचने के बाद शव को तिरंगे में लपेटकर परिजनों के हवाले किया।

