अनिल विज के तीखे बोल, कहा-दिग्विजय हैं पार्टी पर लगा हुआ एक बदनुमा दाग

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी नेता अनिल विज का ट्वीट फिर चर्चीओं में है। उन्होंने कांग्रेस नेता…

ऑनलाइऩ डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी नेता अनिल विज का ट्वीट फिर चर्चीओं में है। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खिलाफ ट्वीट जारी कर कहा है कि, दिग्विजय सिंह  कांग्रेस के चेहरे पर लगा हुआ एक बदनुमा दाग है, जो लगातार भारत की मान्यताओं पर प्रहार कर रहा है।

 

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी खामोश रह कर दिग्विजय के बयानों को अपनी मूक सहमति दे रही हैं। विज का यह ट्वीट सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

digvijay singh

दरअसल, कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने भोपाल में बयान दिया था कि भगवा वस्त्र पहनकर लोग चूरन बेच रहे हैं। उन्होंने कहा था कि, भगवा वस्त्र पहनकर बलात्कार हो रहे हैं। मंदिरों में बलात्कार हो रहे हैं। उन्होंने पूछा क्या यही हमारा धर्म है? कांग्रेस नेता ने कहा था कि, जिन्होंने हमारे सनातन धर्म को बदनाम किया है, उन्हें ईश्वर भी माफ नहीं करेगा। हालांकि इस बयान के बाद दिग्विजय सिंह को भी निशाने पर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *