ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर किसी का जानवरों के प्रति प्रेम और भी बढ़ जाएगा। वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि, एक शख्स नदी में डूब रहा था।
This young elephant spots a man he thinks is drowning in the river, and rushes across to save him, so tenderly. We are so lucky to share the world with such creatures. They are so unlucky to share it with us. pic.twitter.com/BIyQSqJ5HU
— Ben Goldsmith (@BenGoldsmith) September 15, 2019
तभी वहां से गुजर रहे झुंड में से एक हाथी के एक बच्चे की नजर उस पर पड़ गई। उसकी मदद करने के लिए वह पानी में कूद जाता है। फिर तैरता हुआ शख्स के पास पहुंचता है और धकेलते हुए उसे नदी के किनारे ले जाता है। पानी से बाहर निकलने के बाद शख्स हाथी को थैंक यू भी बोलत है। यह नजारा देखकर सभी लोग हैरान रह गए।
