चारपाई से बांधकर युवक को लगाई आग, सदमे में मां की भी मौत

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर रूह कांप उठेगी। यहां एक युवक को प्यार…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर रूह कांप उठेगी। यहां एक युवक को प्यार करने की सजा जान देकर चुकानी पड़ी। वहीं बेटे की मौत की खबर सुनकर उसकी मां ने सदमे में दम तोड़ दिया।

crime
मिली जानकारी के अनुसार, मामला कोतवाली शहर इलाके के भदैचा गांव का है। यहां मोनू राधेश्याम की भतीजी से प्यार करता था। बीते शनिवार रात को मोनू अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर गया था, जहां उसे लड़की के घरवालों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। उसके बाद सबने मिलकर मोनू को चारपाई से बांध दिया और उसे जिंदा जला दिया।

police

मोनू की चीख सुनकर गांववालों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को अस्पताल पहुंचाया। वह 50 फीसदी जल चुका था और रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं घर में मोनू की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां की सदमे में मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने इस मामले में लड़की समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *