ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पीपली पहुंचे, जहां सीएम मनोहर लाल खट्टर सहित प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक डॉक्टर पवन सैनी और राज्यमंत्री कृष्ण कुमार बेदी के साथ बीजेपी के बड़े नेताओं ने जेपी नड्डा का कुरुक्षेत्र पहुंचने पर स्वागत किया।

दरअसल, जेपी नड्डा बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे हैं, वे दो दिन हरियाणा में चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि भाजपा ने खुद अपना सदस्यता का रिकॉर्ड तोड़ा है, ये किसी और की ताकत नहीं। उन्होंने कहा कि राजनीति का अनुसंधान करने वाले 2014 और 2019 का साल याद रखेंगे।

नड्डा ने कहा कि पूरे संसार में केवल सात देश हैं, जिनकी जनसंख्या भाजपा की सदस्यता से अधिक है बाकि पूरे विश्व के देशों की जनसंख्या भाजपा की सदस्यता से भी कम है। उन्होंने कहा कि आम लेगों की अंगुली से भाजपा को ताकत मिली है। 70 साल के बुजुर्ग से पूछो 50 साल में क्या देखा और अब कश्मीर हमारा है, कश्मीर के लिए कितनी शहादतें हुई। आज धारा 370 और कश्मीर को लेकर हर भारतवासी खुश है।
