ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: करनाल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी दामाद ने अपनी ही सास को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस दामाद ने सास के पेट और सिर पर चाकू से वार कर घायल किया था, जिसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान सास ने दम तोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि घरेलू कलह के चलते दामाद ने अपनी सास का खून किया है। आरोपी दिवान चंद वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार था, पुलिस ने 6 दिनों बाद उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 9 सितंबर से सास पर हमला करने वाला आरोपी दामाद भी से फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।
