Viral Video: फतेहाबाद में स्कूली छात्रों की गुंडागर्दी आई सामने

फतेहाबाद की हंस मार्किट मे स्कूली छात्रों की गुंडागर्दी सामने आई है, जहां एक स्कूली छात्र पर करीब 6 छात्रों ने लाठी और डंडो से…

फतेहाबाद की हंस मार्किट मे स्कूली छात्रों की गुंडागर्दी सामने आई है, जहां एक स्कूली छात्र पर करीब 6 छात्रों ने लाठी और डंडो से हमला कर धुनाई कर दी. मारपीट की सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई| वहीं आस पास के लोगों ने बीच-बचाव कर पीड़ित छात्र को हमलावर छात्रों के चंगुल से छुड़वाने में मदद की. इस बारे में चश्मदीद दुकानदार प्रेम सिंह ने बताया कि एक स्कूली छात्र उनकी दुकान के आगे से गुजर रहा था कि पीछे से आधा दर्जन के करीब छात्रों ने लाठी और डंडो से उस पर हमला बोल दिया. लेकिन आस पास भीड़ इकट्ठा होने लगी तो हमलावर छात्र मौके से भाग गए. जिसके बाद पिड़ित छात्र को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *