पंजाब में जंगल राज जैसे हालात-सुखबीर बादल

गुरदासपुर: सरकार के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल का जबर विरोधी लहर जारी है। चौथे दिन गुरदासपुर के बबेहाली में पार्टी के प्रधान सुखबीर बादल सरकार…

गुरदासपुर: सरकार के खिलाफ शिरोमणि अकाली दल का जबर विरोधी लहर जारी है। चौथे दिन गुरदासपुर के बबेहाली में पार्टी के प्रधान सुखबीर बादल सरकार पर जमकर बरसे। कानून व्यवस्था से लेकर किसानों की माली हालत पर सरकार को घेरा, और अकाली कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करने का आरोप भी लगाया।

गुरदासपुर के बब्बेहाली में पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। सरकार को कानून व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम बताया और पंजाब में जंगलराज होने की बात कही।

नशे के मुद्दे पर कांग्रेस विधायक के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि कैप्टन सरकार नशा खत्म करने में नाकाम रही है। इसपर सुखबीर बादल ने कहा कि पहले कांग्रेस की कहती थी अकाली दल नशा फैला रहा है। उन्होंने सरकार के सवाल पूछा की अब कहां से पंजाब में नशा आ रहा है। आज इनके अपने विधायक मान रहे हैं कि नशा पर कंट्रोल नहीं है। ये सरकार की बड़ी नाकामी है।

हालांकि सरकार आए अभी चार महीने ही हुए हैं लेकिन सुखबीर बादल का कहना है कि इन्हीं चार महीने में लोग सरकार से तंग हो चुके हैं। क्योंकि वादा तो एक भी पूरा नहीं हुआ बस बदलाखोरी की नीति में कांग्रेस कामयाब हुई। सुखबीर बादल ने कहा कि हर जगह कांग्रेस कार्यकर्ता अकाली कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। सरकार बदलाखोरी की नीति से काम कर रही है और अकाली कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमें दर्ज करवा रही है।

सुखबीर बादल ने किसानों की कर्जमाफी पर भी सरकार पर निशाना साधा। क्योंकि किसानों की खुदकुशी का सिलसिला थम नहीं रहा और उधर सरकार वादा कर, ऐलान कर किसानों का कर्ज माफ नहीं कर रही। कुल मिलाकर जबर विरोधी लहर के जरिए अकाली दल कांग्रेस सरकार पर हावी है। जाहिर है कई मुद्दों को लेकर सरकार विपक्ष के निशाने पर है। जिसे भुनाने में अकाली दल पीछे नहीं रहना चाहती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *