फतेहगढ़ साहिब: एसजीपीसी के अध्यक्ष किरपाल सिंह बडूंगर ने साफ किया कि श्री दरबार साहिब में पाठी सिंहों की मांगो पर विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन मांगों को लेकर उनलोगों धरना दिया था उनपर एसजीपीसी की 8 अगस्त को होने वाली अंतरंग कमेटी की बैठक में विचार किया जायेगा और उन्हें जल्द हल भी कर दिया जायेगा ।
बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रबंधन कमेटी की बैठक में पहुंचे एसजीपीसी के अध्यक्ष किरपाल सिंह बडूंगर ने साफ किया कि श्री दरबार साहिब में पाठी सिंहों द्वारा किये गए धरने और उनकी मांगों पर एसजीपीसी 8 अगस्त को होने वाली अंतरंग कमेटी की बैठक में विचार करेगी और समस्याओं को जल्द हल किया जाएगा।
बडूंगर ने ये भी कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व यूनिवर्सिटी में पिछले लंबे समय से खाली पड़ी वाइस चांसलर नियुक्ति जल्द ही कर दी जाएगी, इसके लिए एक कमेटी का गठन कर दिया गया है। बडूंगर ने कहा कि चयन प्रक्रिया को पूरा करने के बाद उनमे से शॉर्टलिस्ट किये गए तीन नाम एसजीपीसी को बताएगी और उन तीन में से एक योग्य उम्मीदवार को यूनिवर्सिटी का वीसी चुना जायेगा।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से पंजाब भर में कई शिक्षण संस्थान चलाये जा रहे हैं। श्री फतेहगढ़ साहिब में भी एसजीपीसी की तरफ से तीन बड़े शिक्षक संस्थान चलाये जा रहे है। इनमें से बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज भी एक है। आज बाबा बंदा सिंह बहादुर इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रबंधन कमेटी की एक बैठक आयोजित गई थी जिसकी अध्यक्षता शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष प्रो. किरपाल सिंह बडूंगर ने की।
