ब्रिटिश सरकार के खिलाफ खड़ा हो गया UK का पहला सिख सांसद

यूके में पहले सिख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी इन दिनों पंजाब दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता की। ढेसी ने पहले तो…

यूके में पहले सिख सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी इन दिनों पंजाब दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने चंडीगढ़ में प्रेसवार्ता की। ढेसी ने पहले तो दिल्ली में लागू होने वाले आनंद मैरिज एक्ट की सराहना की। फिर अपनी ही सरकार के बनाए नियमों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यूके की सरकार ने इमीग्रेशन  रूल्स में सख्ती की हुई है। जो कि गलत नीति है। तमनमजीत सिंह ने कहा कि जो काबिल व्यक्ति हैं वो इन रूल्स के कारण विदेश नहीं जा पा रहे। जिससे यहां के युवकों को नुक्सान हो रहा है। ढेसी ने कहा कि इमीग्रेशन के रूल्स बैलेंस होने चाहिए।

इसके अलावा तनमनजीत ढेसी ने खालिस्तानी के मसले पर भी बयान दिया। उन्होने कहा कि यह कहना गलत होगा कि बाहर केवल खालिस्तानी विचारधारा वाले पंजाबी रह रहे है। वहां हर तरह की विचारधारा वाले लोग रहते है वहां की सरकार किसी को समर्थन नहीं दे रही।

ढेसी को लगता है कि 1984 में हुए ऑपरेशन ब्लू स्टार में इंगलैंड की तत्कालीन फेचर सरकार की शमूलियत थी। एक सिख होने के नाते वे इस मामले से दिल से जुड़े हैं। और पूरी जांच चाहते हैं। चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि इंगलैंड की तत्कालीन फेचर सरकार की शमूलियत थी या नहीं इसकी जांच करवाने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *