पटियाला – सरकारी स्कूल की प्रिसिंपल का पापनामा…

पटियालाः कहते हैं टीचर गुरु समान होता है, जो अपने शिष्यों को शिक्षा देता है उनका मार्ग दर्शन करता है और प्रिसिंपल तो टीचर्स का…

पटियालाः कहते हैं टीचर गुरु समान होता है, जो अपने शिष्यों को शिक्षा देता है उनका मार्ग दर्शन करता है और प्रिसिंपल तो टीचर्स का भी मार्ग दर्शक होता लेकिन अगर प्रिसिंपल ही दिशा भटक जाए तो टीचर्स और बच्चें कैसे प्रेरित होंगे ।

पटियााला के मर्दापुर गांव में एक सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल की प्रिंसिपल पर स्कूल के 12वीं क्लास के नाबालिग लड़के को बहला-फुसला कर उसके साथ नाजायज संबंध बनाने के आरोप लगे हैं।  पीड़ित छात्र ने बताया कि इसके लिए उसे कई-कई दिनों तक प्रिंसिपल के घर पर ही रहना पड़ता था और स्कूल में भी प्रिंसिपल के कमरे में ही उसका ज्यादा वक्त बीतता था। लेकिन किसी कारण जब तालमेल की कमी हुई तो पीड़ित छात्र का नाम ही स्कूल से काट दिया गया। हालांकि गांव वालों के दबाव की वजह से उसे दोबारा स्कूल में दाखिला मिला।

सिर्फ लड़के ने ही आरोप लगाए हों, ऐसा भी नहीं है। बल्कि स्कूल में पढ़ने वाली लड़कियों ने भी मैडम पर अश्लील बातें करने का आरोप मढ़ा है। स्कूल की लड़कियां कहती हैं कि बुरा तो लगता था, लेकिन आवाज उठाने की हिम्मत नहीं होती थी।

मीडिया द्वारा सरकारी स्कूल में दस्तक देने के बाद आरोपित मैडम भागने में कामयाब हो गई हैं। स्कूल के अध्यापक भी अपनी प्रिंसिपल के खिलाफ एकत्र हुए और उन्होंने भी उनके खिलाफ मोर्चा खोला। लड़के के साथ संबंधों को लेकर उन्होंने बताया कि प्रिंसिपल ने उन्हें हमेशा गुमराह किया है। प्रिंसिपल मैडम लड़के को अपना रिश्तेदार बताती थीं और इसी वजह से वे उसे हमेशा अपने साथ रखती थीं, यहां तक कि रोटी भी दोनों इकट्ठे खाते थे।

पीड़ित छात्र के परिजन भी इस खुलासे के बाद से बेहद आहत हैं। और इस समस्या का पक्का हल चाहते हैं। पटियाला शिक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी हासिल की। शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जांच के बाद उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

मामले को बढ़ता देख थाना शम्भू पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसी अज्ञात ने फ़ोन करके पुलिस को माहौल खराब होने की सूचना दे दी थी। हालांकि इस मामले की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर ही कार्रवाई की जाएगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *