अबोहर (पंजाब) : अबोहर में लड़कियों से मारपीट के आरोप में अकाली नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इसमें अकाली दल अबोहर के अध्यक्ष अशोक आहूजा के भाई विजय आहूजा, जनकराज आहूजा, राजीव भाटिया, सन्नी भाटिया, वेद प्रकाश, सुरेश सतीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित लड़कियों का कहना है चोरी का इल्जाम लगाकर एक मकान के चौबारे पर उन्हें बुरी तरह से पीटा गया, जबकि उन्होंने कोई चोरी नहीं। पीड़ित लड़कियां सारा दिन गलियों में घूमकर कचरा चुनती है। कसूर इसका सिर्फ यह था की यह लड़कियां गली नंबर 13 व 12 के बीच पहुंची। एक व्यक्ति ने उन्हें गत्ते उठाने के लिये बुलाया पर उस व्यक्ति ने पीछे से दरवाजा बंद कर दिया फिर क्या था लोगों को इकटठा करके इन लड़कियों पर चोरी का इल्ज़ाम लगाकर बुरी तरह पीटा गया। अबोहर में लड़कियों से मारपीट के आरोप में अकाली नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। आपको बता दें इस मौके पर एक शख्स ने वीडिओ भी बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। लड़कियों से मारपीट के आरोप में अकाली नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज तो हो गया है, लेकिन सवाल यह है की आखिर लोगो में इंसानियत क्यों नहीं है इस सवाल का जवाब मिलना काफी मुश्किल है पर अबोहर में जो कुछ भी हुआ उससे हर कोई इस मामले की निंदा कर रहा है।
अकाली नेताओं पर लड़कियों की पिटाई का आरोप!
अबोहर (पंजाब) : अबोहर में लड़कियों से मारपीट के आरोप में अकाली नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इसमें अकाली दल अबोहर के अध्यक्ष…
