सड़क हादसे में पांच की मौत, चार गंभीर

दिल्ली : दिल्ली के NH 24 पर बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से…

दिल्ली : दिल्ली के NH 24 पर बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए। दरअसल एयरपोर्ट से मेरठ के तरफ जा रही इनोवा कार को कल्याणपुरी के नज़दीक एक डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इनोवा में बैठे 9 में से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 बच्चों समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि डंपर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क के दूसरी साइड से गुजर रही इनोवा को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर के कारण इनोवा पलटी मारते हुए बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक डंपर बेहद तेज रफ्तार आ रही थी। मृतक परिवार मेरठ का रहने वाला है। हादसे का शिकार हुए लोग मेरठ के घंटा घर इलाके के रहने वाले थे। मृतक कमर अब्बास जैदी ईरान में रहने वाले अपने भाई की पत्नी अंजुम और बेटे अली को रिसीव करके एयरपोर्ट से मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान कल्याणपुरी थाना क्षेत्र के NH 24 पर हादसे का शिकार हो गए। हादसे में शिकार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां कमर अब्बास जैदी, अंजुम फातमा जैदी, अजहर जैदी, जूही फातमा, मेहराजुद्दीन को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल अंजुम, अली, अब्बास, लम्हा का इलाज किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *