मोहाली: पंजाब सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में किये वादे के तहत रोजगार देने का दावा करने की बात कह रही है। दरअसल वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने मोहाली में बाइक टैक्सी योजना की शुरुआत की जिसमें कई लोगों को स्वरोजगार योजना के तहत बाइक चलाने को हरी झंडी दिखाई गई
इस दौरान मनप्रीत बादल ने कहा कि “स्व रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने अपनी गड्डी अपना रोजगार के तहत हमारा टारगेट की तकरीबन 1 लाख तक बेरोजगार युवा हैं उनको लाइट कमर्शियल ह्वीकल टैक्सी, वगैरह देकर स्वरोजगार से जोड़ा जाए“
इतना ही नहीं मनप्रीत बादल का ये भी कहना था कि मीटिंग के दौरान बैंकर्स को ये भी कहा गया है कि ऐसे युवा जो इस स्कीम के तहत वाहन लेकर अपना रोजगार तलाशना चाहते हैं उन्हें गाड़ियों के लिए सुविधाजनक लोन बैंक दे जिससे युवा इस स्वरोजगार से जुड़ सके। साथ ही उन्हें रेट ऑफ इंटरेस्ट में भी कुछ राहत दी जाए।
दरअसल उबर कंपनी ने इस योजना की शुरुआत की है। जिसमें कई टैक्सी और बाइक टैक्सी को लोगों को देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। हालांकि ये राहत युवाओं को कितना राहत भरा होगा ये तो वक्त ही बताएगा फिलहाल सरकार का दावा है कि युवाओं को रोजगार देने का कदम कारगर साबित होगा।
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनप्रीत बादल ने साफ किया कि पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे पर काम कर रही है। और धीरे धीरे स्वरोजगार जैसी योजनाओं से जोड़कर बेरोजगारी को दूर किया जाएगा।
हालांकि इससे पहले बाइक टैक्सी की शुरुआत देश के कई राज्यों में हो चुकी है। फरीदाबाद में भी बैक्सी यानी बाइक टैक्सी चलाई जा रही है। लेकिन इस योजना से युवाओं को बेहतर रोजगार नहीं मिल रही। हालांकि बेरोजगारी दूर करने के लिए एक साधन जरूर माना जा सकता है। फिलहाल पंजाब में इस योजना से युवाओं को कितना फायदा होगा ये देखने वाली बात होगी







