गली में कार पार्किंग करने वाले रहें सावधान!

फिरोजपुर (पंजाब) : अगर आप भी गली या सड़क किनारे रात को कार खड़ी करके चैन की नींद सोते हैं तो इस खबर को पढ़ना…

फिरोजपुर (पंजाब) : अगर आप भी गली या सड़क किनारे रात को कार खड़ी करके चैन की नींद सोते हैं तो इस खबर को पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि हो सकता है कोई आपकी कार को आग के हवाले करके फरार हो जाए। ऐसी ही एक वारदात फिरोजपुर के मोरी गेट से सामने आई है। जिसमें एक गेट के बाहर खड़े कार को एक शख्स आग लगाकर फरार हो जाता है। घटना की सीसीटीवी वीडियो में साफ-साफ पता चलता है वो शख्स कार के नजदीक पहुंचता है फिर चारों तरफ देखकर कार का शीशा तोड़ देता है। इसके बाद कार के भीतर कुछ छिड़कता है फिर माचिस से आग लगाकर फरार हो जाता है। आग लगने के कारण कार से तेज लपटें उठने लगती है। आग लगने के बाद मोहल्ले के लोग जमा होते हैं बड़ी मशक्कत से काबू पाते हैं, तब तक कार जलकर राख हो जाती है।

इस सनसनीखेज वारदात से जहां इलाके के लोग सकते में आ गए हैं, वहीं कार मालिक को भरोसा नहीं हो रहा कि आखिर किसी ने इस घटना को अंजाम दिया तो किस कारण से। हालांकि घर के बाहर लगे सीसीटीवी में सारा वारदात दर्ज हो गई है। मालिक की मानें तो कार का डीजल टैंक फुल था, जिस कारण कोई भी बड़ी घटना हो सकती थी। मालिक हरप्रीत सिंह ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे एक व्यक्ति चेहरे को कपड़ा से ढंककर पहुंचा और आग लगाकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी आरोपी है उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कह रही है कि हो सकता है कि घटना में शरारती तत्वों का हाथ हो, हालांकि जांच में सही कारणों का खुलासा हो जाएगा। लेकिन इस तरह की घटनाएं कभी-कभी खतरनाक हो सकती हैं, और ऐसा दोबारा ना हो इसके पुलिस को कड़े कदम उठाने होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *