कैप्टन अमरिंदर सिंह की मां राजमाता मोहिंदर कौर का निधन

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की माता राजमाता मोहिंदर कौर का सोमवार की देर शाम पटियाला में 95 साल की उम्र में निधन…

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की माता राजमाता मोहिंदर कौर का सोमवार की देर शाम पटियाला में 95 साल की उम्र में निधन हो गया। राजमाता लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही लोगों का उनके घर पर आना शुरू हो गया। राजमाता ने राजनीति में लंबे समय तक सक्रिय रहीं थीं। पटियाला की राजमाता के रूप में लोग उन्हें काफी इज्जत और प्यार देते थे। राजमाता का जन्म सितंबर 1922 में हुआ था। उन्हें महारानी मेहताब कौर के नाम से भी जाना जाता था। पटियाला के महाराज यदवेंद्र सिंह से उनकी शादी साल 1938 में हुई थी। उनकी दो पुत्री हेमिंदर कौर और रूपिंदर कौर हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह के अलावा उनके एक पुत्र मलविंदर सिंह भी हैं। राजमाता कांग्रेस पार्टी की तरफ से 1964 से लेकर 1967 तक राज्यसभा की सांसद भी रही थीं। साल 1967 में उन्होंने पटियाला से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। साल 1974 में पति के निधन के बाद राजमाता ने साधारण जीवन शैली अपना ली। उन्होंने गहने और महंगे कपड़े का त्याग कर दिया था। उनके निधन की सूचना मिलने पर अंतिम दर्शन के लिए घर में लोग पहुंचने लगे। वहीं पंजाब कैबिनेट की मंगलवार को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *