मलेरकोटला : तालाब में तब्दील हुआ अस्पताल

बीती रात को हुई बारिश के बाद जहाँ लोगों को एक तरफ गर्मी से भी कुछ राहत मिली है ,,तो वहीँ हर बार की तरह…

बीती रात को हुई बारिश के बाद जहाँ लोगों को एक तरफ गर्मी से भी कुछ राहत मिली है ,,तो वहीँ हर बार की तरह ही यह बारिश कई लोगों के लिए मुसीबत भी बन कर आयी है ,, मलेरकोटला के सरकारी अस्पताल में बारिश के चलते इतना पानी भर गया कि लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है ,, मलेरकोटला का यह सरकारी अस्पताल बारिश के पानी के कारण तालाब बन गया है ,,अस्पताल में आने वाले मरीजों को भी दिक्क्तें पेश आ रही है ,, तस्वीरों में आप साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि पानी अस्पताल के गेट से ले कर इमरजेंसी तक फैला हुया है ,, इस मौके पर लोगो ने अपनी मुश्किलें बताते हुए कहा कि गंदे पानी से निकलना उनके लिए आफत से कम नहीं ,,,लोगो ने प्रशासन और सरकार से माँग की है कि ऐसे में पड़ने वाले बारिश से पहले यहाँ के पानी की निकासी का पुख़्ता प्रबंध किया जाए जिससे यहाँ इलाज करवाने वाले लोगो को किसी किस्म की मुश्किलें का सामना न करना पड़े।

 

https://youtu.be/yKJeQ7C7afI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *