बॉलीवुड की हॉट एक्टर और ‘बेबी डॉल’ सनी लियोनी मां बन गई है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने मां बनने की अपनी ख्वाहिश लोगों से साझा किया था। और आखिर में सनी मां बन गई हैं। सनी और उनके पति डेनियल वेबर ने महाराष्ट्र के लातूर की 21 महीने की बच्ची को गोद लिया है। बाकायदा सनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पति डेनियल और बेटी की फोटो अपलोड करके खुशी जाहिर की है। सनी ने बताया कि उनकी बेटी का नाम निशा कौर वेबर होगा। साथ ही उन्होंने साफ किया है कि काम के सिलसिले में उन्हें मां बनने के लिए टाइम नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने बच्ची को गोद लेने का फैसला लिया।

सनी के पति डेनियल ने दो साल पहले बच्चे को गोद लेने का आवेदन दिया था, जिसकी ईमेल से उन्हें जानकारी मिली। हालांकि सनी और डेनियल अपने घर में आए नए मेहमान के साथ खुश हैं, वहीं दूसरी तरफ सोशल साइट्स पर लोग उन्हें ट्रोल करने से नहीं चूक रहे हैं। खासकर ट्वीटर पर लोग सनी के फैसले को लेकर अलग-अलग ट्वीट कर रहे हैं। आपको बता दें कि बॉलीवुड सेलिब्रिटीज द्वारा सरोगेसी और बच्चे को गोद लेना नया नहीं है। इसके पहले करण जौहर, तुषार कपूर, शाहरूख खान सरोगेसी के जरिए पिता बन चुके हैं। इसके अलावा सुष्मिता सेन, रवीना टंडन समेत कई कलाकार भी बच्चों को गोद ले चुके हैं।
