हरियाणा सरकार 1000 दिन में पूरी तरह से फेल साबित हुई : दुष्यंत चौटाला

दिल्ली : इनेलो के संसदीय दल के नेता और हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा की खट्टर सरकार को पूरी तरह से फेल बताया।…

दिल्ली : इनेलो के संसदीय दल के नेता और हिसार से सांसद दुष्यंत चौटाला ने हरियाणा की खट्टर सरकार को पूरी तरह से फेल बताया। हरियाणा सरकार के 1000 दिन पूरे होने के अवसर पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में श्री चौटाला ने किसान, SYL, रोजगार, अपराध से लेकर हर मुद्दे पर मनोहर लाल खट्टर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का वायदा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार ने युवाओं को रोजगार से वंचित रखा। दूसरी ओर शिक्षा के मौलिक अधिकार को भी एक बिल लाकर छीनने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत दो साल का गैप होने पर युवा को एडमिशन के अयोग्य माना जायगा। सरकार के कामकाज पर बोलते हुए उन्होंने कहा की आज हरियाणा में अपराध 2014 के मुकाबले 150% ज्यादा हो गया है। हिंसा के मामले 320% ज्यादा हो गए हैं। डकैती के प्रति दिन 3 मामले सामने आते थे आज 7-4 प्रतिदिन हो गये हैं। गुरूग्राम विश्व के असुरक्षित शहरों में आ गया है। गुरुग्राम क्राइम में चौथे नम्बर पर है।

श्री चौटाला ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों पर 3-4 बार वैट बढ़ा कर जनता पर महंगाई ने लोगों को कहीं का नहीं छोड़ा है। हरियाणा की जीवन रेखा माने जाने वाली SYL पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद भी केंद्र सरकार से नहर का निर्माण करवाने में असफल रही है। एक हजार दिनों में भी SYL के लिए कुछ नहीं किया गया। सिर्फ सरकार ने एक हजार झूठ बोलने का काम किया है। राज्य का इकॉनमी ढांचा पूरी तरह चरमरा गया है। 1000 दिनों में हुड्डा सरकार का 73000 करोड़ का कर्ज आज दुगना हो गया है। प्रदेश विकास नहीं विनाश के रास्ते आगे बढ़ रहा है। श्री चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार 1000 दिन पर अपनी उपलब्धि गिना रही है, लेकिन हरियाणा में पहली बार धार्मिक और जातिगत दंगे देखने को मिले। इनेलो हरियाणा के युवाओं के रोजगार के लिए एक मुहिम चलाएगी जिसके तहत प्राइवेट सेक्टर और उद्योगों में पचास प्रतिशत आरक्षण की मांग की जाएगी। बताया कि आगामी 5 अगस्त को पार्टी के छात्र संगठन इनसो 14 वां स्थापना दिवस सोनीपत में मनाया जाएगा। साथ ही सरकार से हरियाणा में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की जाएगी। अगर सरकार ने इस विषय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो इनसो एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से सभी सरकारी और गैर सरकारी विश्वविद्यालय पर ताला लगाने का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *