पंचकूला: डेरा सच्चा सौदा से जुड़े यौन शोषण मामले में बचाव पक्ष की अर्जी खारिज हो गई है। मंगलवार को पंचकूला की सीबीआई कोर्ट में सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बचाव पक्ष की और से कोर्ट में लगाई अर्जी को खारिज कर दिया। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की तरफ से दो लड़कियों की गवाही करवाने की अर्जी लगाई गई थी। इस मामले की सुनवाई आज होगी। आपको बता दें कि इसी मालमे में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को पंजाब- हरियाणा हाई कोर्ट से भी झटका लग चुका है।
मई 2002 में एक युवती ने यौन शौषण को लेकर पत्र मीडिया, पंजाब -हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री के नाम जारी किया था जिस पर हरियाणा और पंजाब में खूब बवाल मचा। उच्च न्यायालय ने उस पत्र पर संज्ञान लेते हुए 24 सितंबर 2002 को सीबीर्आइ को इस पत्र के आधार पर जांच का जिम्मा सौंपा था जिस पर जांच के बाद सीबीआई अधिकारियों ने जांच को पूरा कर जुलाई 2007 में सीबीआई अदालत को सौंप दिया था। इस मामले में सीबीआई की ओर से गवाही और बहस पूरी कर ली गई है। डेरा प्रमुख की ओर से अपने बचाव में दो युवतियों को ओर गवाह के तौर पर पेश करने की अर्जी उनके वकील एस.के. गर्ग द्वारा पेश की गई जिस पर सीबीआई के वकील की बहस के बाद इसे खारिज कर दिया था ।
