जम्मू-कश्मीरः मुठभेड़ में अमरनाथ हमले में शामिल 3 आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में आने वाले सतारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में जवानों ने लश्कर…

जम्मू-कश्मीर के त्राल इलाके में आने वाले सतारा क्षेत्र में मंगलवार सुबह सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में जवानों ने लश्कर ए तैयबा के 3 आतंकियों को मार गिराया है !
हमले में 3 आतंकी ढेर
कर्नल आदित्य सहाय ने बताया कि एनकाउंटर वाणी हमा इलाके में हुआ और मारे गए आतंकी अमरनाथ यात्रियों पर हुए हमले में शामिल थे. उन्होंने बताया कि इस संबंध में पुलिस अधिक डिटेल दे पाएगी !

हमले में 3 आतंकी ढेर
वहीं, आज सुबह से ही पाकिस्तान की तरफ से पुंछ के सीमा से लगे इलाकों में भारी फायरिंग जारी है. इससे पहले कल भी पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी की थी. जिसमें भारतीय सेना के एक जवान शहीद हो गए थे और एक 9 साल की बच्ची की भी मौत हो गई थी !

पुंछ में पाकिस्तान ने एक बार फिर सीज़फायर का उल्लंघन किया है. पुंछ के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी हो रही है. भारतीय सेना भी पाक गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रही है !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *