कुख्यात अपराधी के घर से 106 पेटी शराब बरामद

रेवाड़ी (हरियाणा) : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी के कुख्यात अपराधी राजकुमार उर्फ झोंटा के घर से देसी शराब की 106 पेटी बरामद की…

रेवाड़ी (हरियाणा) : पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेवाड़ी के कुख्यात अपराधी राजकुमार उर्फ झोंटा के घर से देसी शराब की 106 पेटी बरामद की है। हालांकि छापेमारी के दौरान झोंटा पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस को सूचना मिल रही थी कि झोंटा और उसके गुर्गे काफी दिनों से शराब तस्करी में लिप्त हैं। जिसके बाद पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ उसके घर पर छापा मारा। पुलिस ने संघिका बाग स्थित झोंटा के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद की। हम आपको बता दें कि शहर में बड़ी संख्या में शराब तस्कर मौजूद हैं। पुलिस भी छोटी मोटी कार्रवाई कर अपना पल्ला झाड़ लेती है। लेकिन, कार्रवाई से शराब तस्करों मे हड़कंप मच गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *