अतिक्रमण हटाने पहुंचे SDM का भारी विरोध, लगे गंभीर आरोप

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी में पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे SDM का स्थानीय लोगों से झड़प हो गया। इस दौरान…

दिल्ली : देश की राजधानी दिल्ली के सुल्तानपुरी में पुलिस के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे SDM का स्थानीय लोगों से झड़प हो गया। इस दौरान पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। झड़प के बाद महिलाओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया। इलाके में तनाव देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।

अतिक्रमण के कारण लगने वाली जाम से निपटने के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जगह-जगह सड़क किनारे किए गए अवैध निर्माण को हटाया जा रहा है। इसी के तहत जब पुलिस सुल्तानपुरी में एक धार्मिक स्थल के बाहर से अतिक्रमण हटाने की कोशिश की तो आक्रोशित लोगों ने SDM को घेर लिया। करीब चार घंटे तक SDM को आक्रोशित लोगों से बचाकर रखना पड़ा।

प्रदर्शन कर रहे लोगों में शामिल एक महिला ने अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप भी लगा दिया। कहा कि जब उसके तोड़फोड़ का विरोध किया तो उनके साथ अभद्रता की गई, साथ ही अन्य महिलाओं के साथ भी छेड़छाड़ किए गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पूर्व कांग्रेस विधायक जयकिशन भी अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और अतिक्रमण हटाने का विरोध करने लगे।

जब SDM से इस मामले के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने का निर्देश न्यायालय और सरकार का है। वो बस आदेश का पालन कर रहे हैं। किसी सूरत में अतिक्रमण को स्वीकार नहीं किया जाएगा। हालांकि पुलिस जांच की बात कह रही है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *