Shahjadpur (Haryana) : श्रम एवं रोजगार व खान एवं भू-विज्ञान विभाग के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा स्वर्णिम भविष्य का प्रतीक हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढावा दिया जा रहा हैं। युवाओं को आर्थिक तथा चहुंमुखी विकास में भागीदार बनाने के लिए हरियाणा कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को अनेक प्रकार के प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव दुधोला (पलवल) में कौशल विकास विश्वविद्यालय स्थापित करने के अलावा 12 वीं के समकक्ष प्रदेश में बहुतकनी की डिप्लोमा कोर्स की शुरूआत की गई हैं। राज्यमंत्री गांव पतरेहडी के स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल पतरेहडी में नेशनल स्किल फ्रेम वर्क के तहत भारत सरकार के सहयोग से जरनल एजुकेशन के साथ दो वोकेशनल कोर्स ऑटोमोबाईल और आई.टी/आईटीज पढाए जा रहे हैं। इसी कडी में कक्षा 9 वीं के सत्र 2015-16 तथा 10वीं कक्षा के सत्र 2014-15 ऑटोमोबाईल और आईटी/आईटीज विषय उर्तीण करने वाले विद्यार्थीयों सर्टिफिकेट प्रदान किये गये।
तकनीकी शिक्षा पर जोर : नायब सैनी
Shahjadpur (Haryana) : श्रम एवं रोजगार व खान एवं भू-विज्ञान विभाग के राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तकनीकी शिक्षा स्वर्णिम भविष्य का…
