Mewat : सीआईए नूंह में कार्यरत एक सिपाही ने नशे की हालत में खुद को गोली मार ली। घटना के बाद घायल सिपाही को साथियों ने शहीद राजा हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत फिलहाल उसे खतरे से बाहर है। जवान के गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीएसपी वीरेंद्र सिंह पुलिस बल समेत अस्पताल पहुंचे और जवान के हालत की जानकारी ली। लेकिन गोली लगने के बावजूद भी पुलिस जवान नशे में अनाप-शनाप बोल रहा था।
लेकिन जब मीडिया कर्मी वहां पहुंचे तो पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, जवान के परिजन सब आनन-फानन में अस्पताल से रफूचक्कर हो गए। वैसे तो जवान के गोली मारने को लेकर सबकी जबान बंद है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घरेलू कलह से सिपाही काफी परेशान था। इसकी वजह से नशे की हालत में उसने ऐसा कदम उठाया है। जिसकी वजह से वो खुद अस्पताल में पहुंच गया और महकमे से लेकर परिवार के लोगों की नींद उड़ा दी है।
