दिल्ली के दिल में मासूमों को जगह नहीं…

Delhi : पूर्वी दिल्ली में एक डॉग ट्रेनर ने नाबालिग के साथ चाकू की नोक पर रेप किया। डरी-सहमी बच्ची ने जब अपनी मां को…

Delhi : पूर्वी दिल्ली में एक डॉग ट्रेनर ने नाबालिग के साथ चाकू की नोक पर रेप किया। डरी-सहमी बच्ची ने जब अपनी मां को सारी बताई तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस कि कड़ी मशक्कत के बाद आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। लेकिन इस घटना से लड़की गहरे सदमा में है और वो बस एक ही सवाल कर रही है कि आखिर उसके साथ ऐसा क्यों किया गया।

सातवीं की छात्रा को बनाया शिकार

देश की राजधानी में बच्चियों का यौन शोषण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन बच्चियों के यौन शोषण की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। पुलिस तमाम कोशिश कर रही है, लेकिन हालात सुधरने की बजाए बिगड़ती ही जा रही है। ताजा मामला है मयूर विहार इलाके का, जहां एक डॉग ट्रेनर ने सातवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पहले तो आरोपी ने लड़की से रास्ता पूछा, फिर उसे चाकू का भय दिखाकर पीछे आने को कहा। डरी-सहमी बच्ची उसके पीछे-पीछे चलने लगी और आरोपी उसे सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची ने जब अपने घर जाकर सारी बात बताई तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दिया।

पहले भी कई वारदात कर चुका है आरोपी

पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपी की शिनाख्त करने में दिक्कत आने लगी, क्योंकि लड़की आरोपी को नहीं पहचानती थी। आखिर में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को पहचानने में सफलता प्राप्त कर ली। जब बच्ची को आरोपी की तस्वीर दिखाई गई तो उसने उसे पहचान लिया। आरोपी की शिनाख्त राजकुमार के रूप में की गई है, वो डॉग ट्रेनर का काम करता है। सूत्रों की मानें तो आरोपी पहले भी ऐसी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है, लेकिन हर बार कानून से बच निकलता है।

सीसीटीवी ने की पुलिस की मदद  

पुलिस का कहना है कि इस मामले को सुलझाना और आरोपी को पकड़ना एक चुनौती भरा काम था। लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी राजकुमार ने चाकू दिखाकर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी, फिर उसके साथ गंदा काम किया। पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। लेकिन इस घटना ने एक बड़ा सवाल सामने रखा है कि आखिर दिल्ली में कब सुरक्षित होगीं मासूम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *