असली पुलिस के सामने बेनकाब नकली तहसील कर्मी

Palwal : पलवल के कैंप थाना पुलिस ने सिहौल गांव निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है। वो लोगों से खुद को तहसील कार्यालय का…

Palwal : पलवल के कैंप थाना पुलिस ने सिहौल गांव निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया गया है। वो लोगों से खुद को तहसील कार्यालय का झूठा कर्मचारी बताकर पैसे ठगने का काम करता था। जो पैसे देने से मुकरते थे तो उनका काम करवाने में परेशान करता था और बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर कटवाता था। उसके रोब से लोगों को शक हो गया कि वो तहसील कार्यालय का कर्मचारी है। आखिर में उसका भेद खुल गया और वो पहुंच गया सलाखों के पीछे।

बताया जाता है कि पलवल एसडीएम को शिकायत मिली थी कि राजकुमार खुद को तहसील कार्यालय का कर्मचारी बताकर लोगों से पैसे ऐंठता है। शिकायत देने वाले लोग किसी काम से कार्यालय में आए थे, लेकिन तहसीलदार घंटों इंतजार के बाद नहीं आया। एसडीएम ने तुरंत मामले की जांच करके आरोप सत्य पाया और आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में कैंप थाना प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि सिहोल निवासी राजकुमार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस को शिकायत मिली थी आरोपी लोगों को परेशान करता था। जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दिया गया है। जांच के दौरान अगर पैसे के लेन-देन की शिकायत सामने आती है कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *