पटियाला में एक महिला को उसके देवर और देवर के दोस्त ने हॉकी के साथ बुरी तरह पीटा वहीं एक व्यक्ति ने यह पूरी की पूरी घटना की वीडियो बनाकर वायरल कर दी इसके बाद थाना नंबर 2 की पुलिस ने मामला दर्ज कर 2 दोषियों को गिरफ्तार कर लिया !
ये दिल दहला देने वाली घटना पटियाला के डिविजन नंबर-2 थाना क्षेत्र के नाभा गेट की है, जहां महिला के बेटी को जन्म देने पर उसके पति, देवर और देवर के दोस्त ने उसकी हॉकी से पिटाई की। महिला मदद के लिए चिल्लाती रही लेकिन किसी ने भी उसकी मदद करने की कोशिश नहीं की। आस पास खड़े लोगों ने इस पूरे वाक्ये को कैमरे में कैद कर लिया जिसके बाद ये मामला सामने आया।
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार:-मामला सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और महिला के घर पहुंची पीड़ित महिला ने परिवार के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने बताया कि महिला को पीटने वाले आरोपी देवर और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है जबकि पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा जहां रिपोर्ट में महिला के हाथ की अंगुलियां और घुटने की हड्डियां टूटी हुई पाई है।
दहेज के लिए करते थे प्रताड़ित:- वहीं महिला के परिजनों का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर अक्सर उनकी बेटी के साथ मारपीट किया करते थे। दहेज की मांग से परेशान होकर महिला ने पति के खिलाफ पुलिस में मामला भी दर्ज कराया था जिससे उसका पति काफी नाराज था। जिसके चलते ही बेटी के जन्म देने पर घर के सभी लोगों ने महिला को बुरी तरह से पीटा।
