सुपरस्टार शाहरुख खान ने आगामी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का चौथा गाना बटरफ्लाई लुधियाना में गुरुवार को रिलीज किया. लुधियाना स्थित वेब मॉल में हजारों फैन्स के बीच शाहरुख ने इस गाने को लॉन्च किया !
प्रीतम द्वारा कम्पोज किए गए इस गाने में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा पंजाबी आउटफिट में भंगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं ! कथित ब्वॉयफ्रेंड विराट कोहली के साथ आईफा सेरेमनी अटेंड करने न्यूयॉर्क पहुंचीं अनुष्का शर्मा गाने को लॉन्च करने शाहरुख के साथ लुधियाना नहीं आ सकीं !


