Chandigarh : रूपनगर के सरकारी कॉलेज में गुरूवार को फायरिगं से अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि रूपनगर के भाओवाल का युवक चन्नप्रीत सिंह अपने दोस्ता के साथ कॉलेज में एडमिशन कराने आया था। इसी दौरान प्रीत और नीरज चंदन ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जान बचाने के लिए चन्नप्रीत वहां से भागकर बाहर की तरफ भागा। हालांकि दोनों हमलावरों की गोली उसके हाथ पर लगी और वो घायल हो गया। चन्नप्रीत की किस्मत अच्छी थी कि वो नौ गोली चलाए जाने के बावजूद वो बाल-बाल बच गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस की मानें तो पुरानी रंजिश के कारण करीब दो महीने पहले बुंगा साहब में हुए गोलीकांड में उस पर झूठा मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस जांच में सारा मामला गलत निकला। इसी का बदला लेने के लिए उस पर हमला किया गया है।
हमले में जख्मी नौजवान ने बताया कि वो अपने दोस्त के साथ कॉलेज गया था। इसी दौरान उस पर प्रीत और चंदन ने फायरिंग करना शुरू कर दी। किसी तरह वह जान बचाकर बाहर भागा और एक बाइक सवार की मदद से अस्पताल आ गया। चन्नप्रीत ने बताया कि उस पर करीब नौ राउंड फायरिंग किया गया। इस सनसनीखेज वारदात से समूचे इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस घटना से जुड़े सभी बिंदुओं की जांच कर रही है। लेकिन इतना तय है कि इस घटना से कॉलेज के छात्रों में भय का माहौल देखा जा रहा है। आपको बता दें कि कॉलेज में पहले भी गोलीबारी हो चुकी है। जिसमें कई स्टूडेंट जख्मी हो चुके हैं। जिसके बाद कॉलेज प्रबंधक ने पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की, बावजूद किसी तरह की पहल नहीं की जा सकी है।

