जालंधर : पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो अपने आप को एनआरआई बताकर लड़कियों को अपने झांसे में लाता था फिर उनसे शादी कर लेता था। इसके बाद उनकी जायदाद अपने नाम करवाया लेता था। यह नकली एनआरआई एक, दो या तीन नहीं बल्कि चार शादियां कर चुका था।

पंजाब में एक तरफ जहां युवकों को विदेश भेजने के नाम से एजेंट लाखों की ठगी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ अब एक नया ट्रेंड शुरू हुआ है, पंजाब की युवतियों को विदेशी दूल्हे बनकर ठगने का। जी हां, यह बिल्कुल सच है ऐसे ही एक दूल्हे जगजीत सिंह को जालंधर पुलिस ने दिल्ली हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया है। आरोप जिस पर लगा है वो दरअसल एक सीपीआई नेता बलदेव नूरपुरी का बेटा है। आरोप यह है की यह जनाब अब तक चार शादियां कर चुके इस व्यक्ति को इसी की चौथी पत्नी ने पुलिस के साथ मिलकर ट्रैप लगाकर फंसाया। जगजीत पंजाब की भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फ़साता था और उन्हें विदेश ले जाने का लालच देकर उनसे शादी कर लेता था । इसके बाद वो इन लड़कियों को नशा देकर इनसे शारीरिक संबंध बनाता था।

जगजीत की चौथी पत्नी नवजोत कौर ने खुद पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार करवाया। उसका कहना है की फरवरी में उसने जगजीत से शादी की था। शादी के बाद ही जगजीत सिंह उसके साथ मारपीट किया करता था और उसकी सारी जायदाद अपने नाम पर लिखवा चुका है। जब उसकी असलियत का पता चला तो उसने पुलिस की मदद से जगजीत को पकड़वा दिया।
