दिल्ली: SYL के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उमा भारती से मुलाक़ात की। SYL का मुद्दा हरियाणा और पंजाब के बीच काफी लम्बे समय से चल रहा है। कैप्टन अमरिंदर सिंह का मुख्यमंत्री बनने के बाद उमा भारती से ये दूसरी दूसरी मुलाकात थी।
बतादें की मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था की पानी की बात बाद में होगी पहले SYL नहर का निर्माण हो लेकिन पंजाब की ओर से लगातार दलील यही है की पंजाब के पास एक भी बूंद फालतू पानी नहीं है और ज़मीन में पानी का जलस्तर भी घट गया है। SYL को लेकर केंद्र ने दखल दिया है जिसमें दोनों स्टेट के चीफ सेकेट्री की बैठक हो चुकी है। जिसमे पंजाब को यह आश्वासन भी दिया गया था की कोई भी फैसला हुआ तो पंजाब के हालत और हिट को देखते हुए किया जायेगा। 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में SYL पर अहम सुनवायी है।
हालांकि इस मामले लेकर इनेलो 10 जुलाई को पंजाब की गाड़ियां बंद करने का ऐलान कर चुकी है। हरियाणा सरकार ने सुरक्षा के मद्देनजर 10 पैरामिलिट्री की कंपनियां भी प्रदर्शन को देखते हुए बुलाने का ऐलान कर दिया है।


