लुधियानाः एक मिनट में 203 बार की रोप स्किपिंग, इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में नाम दर्ज

आठ साल के आरिसप्रताप ने अपने रस्सी कूदने के शौक को अपना हुनर बनाकर पूरे परिवार का नाम रौशन किया है। लुधियाना के रहने वाले…

आठ साल के आरिसप्रताप ने अपने रस्सी कूदने के शौक को अपना हुनर बनाकर पूरे परिवार का नाम रौशन किया है। लुधियाना के रहने वाले आरिसप्रताप सिंह ने एक मिनट में 203 बार और 34:09 मिनट में 5070 बार रस्सी कूद कर इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में अपना नाम दर्ज़ करवाया है | हैरानी की बात यह है कि इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए आरिसप्रताप ने किसी प्रकार की कोचिंग नहीं ली। अपना कोच वह खुद ही है।

आरिसप्रताप आँखों पर पट्टी बांध कर, दीवार पर चढ़ कर और पैरों पर वजन बांध कर प्रैक्टिस कर रहा है, ताकि वह आगे चल कर अपना नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज़ करवा सके |

और मशहूर हस्तियों की तरह आरिसप्रताप की इस सफलता के पीछे भी एक कहानी है। आरिसप्रताप सिंह ने चारपाई की रस्सी से स्किप्पिंग शुरू की थी, जब उसके पिता ने उसके अंदर ये हुनर देखा तो उसे स्किप्पिंग रोप लाकर दी ताकि वह अच्छे से अभ्यास कर सके | अब आरिसप्रताप वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सपना पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *