बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की दुहाई देने वाली सरकार में बेटियां पढें कैसे- ये सवाल फरीदाबाद के संत नगर में खुले हुए सरकारी स्कूल की बेटिया सरकार से कर रही हैं क्योकि स्कूल परिसर और क्लास रूम में बरसात का पानी जमा हो रखा है। छुट्टियों के बाद स्कूल खुले हुए 4 दिन बीत गये हैं लेकिन बच्चों की एक भी दिन क्लास नहीं लगी हैं, अध्यापक और बच्चे रोजना स्कूल आते हैं मगर बरसात का पानी भरा होने के कारण वापिस लौट जाते हैं जिससे गुस्साये अभिभावकों ने स्कूल के गेट से ताला लगा दिया है।
क्लास रूम के अलावा प्रिसिंपल और स्टाफ रूम में भी पानी जमा हो चुका है। इसकी शिकायत शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई थी लेकिन शिकायत के 3 दिनों के बाद भी स्कूल से पानी नहीं निकाला गया है। यहीं स्कूल की इमारत भी जर्जर हालत में है, कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
फरीदाबाद से दो बड़े नेता हैं। एक हरियाणा कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और दूसरे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर। दोनों ने चुनाव के वक्त वोट मांगते हुए लोगों से बहुत लंबे-चौड़े वादे किए थे लेकिन अब सरकारी स्कूल का ऐसा हाल है, छात्राओं की शिक्षा बाधित हो रही है लेकिन दोनों में से किसी नेता ने सुध नहीं ली। शिकायत करने के बावजूद कोई इस समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहा


