अंबाला के BDPO प्रताप सिंह का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में वह कुछ लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। दरअसल बलाना गांव से ब्राह्मण समाज के लोगो ने शौचालय की समस्या को लेकर BDPO को पत्र लिखा था जिसके बाद उन्हें दफ्तर आने को कहा गया। आरोप है कि जब लोग दफ्तर पहुंचे तो उन्हें शिकायत वापिस लेने को कहा गया। लेकिन जब लोग नहीं माने तो BDPO ने उनके लिए गलत भाषा का प्रयोग किया। शिकायतकर्ताओं ने लोगों की इस हरकत का वीडियो बना लिया। अब ये वीडियो वायरल होकर सरकारी बाबूओं की धक्केशाही की पोल खोल रहा है।
