Captured on Video: Speeding car bangs into scooter in Derabassi

डेरा बस्सी (Derabassi) में चंडीगढ़ – दिल्ली नैशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम…

डेरा बस्सी (Derabassi) में चंडीगढ़ – दिल्ली नैशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक का नाम अमित बताया जा रहा है और वो जीरकपुर के बालटाना का रहने वाला था | अमित एमरजेंसी में करीब 14 बार रक्तदान कर चुका था और अपने साथियों से भी सेंकडों यूनिट रक्त दान करवा चुका था |

इस बार भी अमित रात को करीब 10 बज़े इंडस अस्पताल  डेरा बस्सी से रक्त दान करके अपने स्कूटर पर जैसे ही हाईवे पर आया तो अम्बाला की तरफ़ से आ रही एक तेज़ रफ़्तार आई 20 कार ने उसको टक्कर मार दी | कार सवार व्यक्तियों द्वारा अमित को वापिस इंडस अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया | डेरा बस्सी पुलिस द्वारा कार को कब्ज़े में लेकर आगे की कारवाही शुरू कर दी |वहीँ कार ड्राईवर को ग्रिफ्तार कर लिया | और डेरा बस्सी सिविल हॉस्पिटल में शव का पोस्ट मार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *