Chandigarh : सोशल साइट ‘फेसबुक’ का क्रेज ऐसा है कि इससे आम से लेकर खास लोग तक जुड़े हुए हैं। हालात ऐसे हैं कि अधिकांश लोग, ‘स्पेशली यूथ’, ‘फिलिंग हैप्पी’ से लेकर ‘फिलिंग एंग्री’ तक कहने के लिए फेसबुक का सहारा लेने लगे हैं। अब फिर किसी खास की बात हो तो हम ‘बिग बी’ मतलब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachhan) के बिना सोशल साइट के बारे में कुछ लिख भी नहीं सकते हैं। और, आज का हमारा सब्जेक्ट भी सोशल साइट फेसबुक और बिग बी की पीड़ा से जुड़ा हुआ है, तो चलिए बताते हैं आपको कि ‘आखिर फेसबुक से क्यों नाराज हुए बिग बी?’

अच्छा आपको सब्जेक्ट के बारे में बताएं, उससे पहले बताते हैं कि बिग बी मतलब अपने एंग्री यंग मैन अमिताभ बच्चन साहब, जो कि ‘रिश्ते में सबके बाप लगते हैं’, लगातार फेसबुक और अन्य सोशल साइट्स पर ना सिर्फ एक्टिव रहते हैं। साथ ही अपने पोस्ट से अलग-अलग मुद्दों पर लिखते हैं। अब बिग बी हैं तो बहुत बिजी फिर भी वक्त निकाल ही लेते हैं ‘फेसबुक पर पोस्ट लिखने का।’ और वो अपने पोस्ट में जीने का सलीका भी सिखाते हैं, लिहाजा फैन उनके हर पोस्ट को बड़ी ही गंभीरता से पढ़ते हैं।

चलिए, अब आपको बताते हैं कि हमारे ‘बिग बी फेसबुक से नाराज क्यों हैं?’ हुआ ये कि बिग बी का ऑफिशियल फेसबुक पेज पूरा नहीं खुल रहा है। ऐसा कई लोगों के साथ हो रहा है और हम भी उसमें शामिल हैं, लेकिन ‘बिग बी तो ठहरे बिग बी’, सो उन्होंने फेसबुक की इस प्रॉब्लम की शिकायत ट्विटर पर कर डाली। बिग बी के इस ट्वीट को बड़ी संख्या में उनके फॉलोवर्स ने रिट्वीट भी कर दिया। कई ने तो अजब-गजब ट्वीट भी कर डाला है। खैर, हमारा फोकस ‘विजय दीनानाथ चौहान यानि बिग बी’ पर, जिन्होंने अपनी शिकायत से भरे ट्वीट में लिखा है,
‘अरे यार फेसबुक, तू क्यों नहीं खुलता है पूरा मेरे लिए। कुछ डालना है यार।’

इसके पहले भी अमिताभ बच्चन ने फेसबुक की शिकायत को लेकर ट्वीट किया था। अब यह देखना बाकी है कि आखिर कब फेसबुक बिग बी की समस्या का समाधान करता है। क्योंकि बिग बी जब कहते हैं कि ‘बोल दिया, समझो बोल दिया’, तो फिर किसी के लिए कुछ कहने का मौका नहीं रहता है।

