KBC 9 : Amitabh Bachchan’s baby to get on air soon

Chandigarh : अगर टेलीवर्ल्ड की बात करें तो हमें रियलिटी शो कई मिलेंगे, लेकिन इन शो की भीड़ में भी कुछ खास होते हैं, जिनका…

Chandigarh : अगर टेलीवर्ल्ड की बात करें तो हमें रियलिटी शो कई मिलेंगे, लेकिन इन शो की भीड़ में भी कुछ खास होते हैं, जिनका क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है। कुछ ऐसा ही क्रेज है Amitabh Bachhan’कौन बनेगा करोड़पति’ शो का, जिसका इंतजार लोगों को बेसब्री से रहता है। इस शो ने टेलीविजन इतिहास में एक खास मुकाम हासिल किया और शायद पहली बार लोगों को नॉलेज के सहारे रूपये जीतने में मदद भी की।

कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन। (फाइल फोटो)
कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन। (फाइल फोटो)

आपको बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन-9 का जल्द ही आगाज होने वाला है। साल 2000 में पहले एपीसोड के साथ शुरू हुए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो का सफर साल दर साल जारी है। अब इस शो को बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन 7 बार होस्ट कर चुके हैं, जबकि तीसरे सीजन के होस्ट शाहरूख खान थे। इस बार फिर अमिताभ बच्चन आठवीं बार हाजिर होंगे, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के सीजन-9 को लेकर।

Foundation Day of Akal Takht, temporal seat of Sikhism, being celebrated

सीजन-9 की तैयारियों के लिए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ शो के नाम से बाकायदा वेबसाइट बनाई गई है, जिस पर आप जाएंगे तो शो से जुड़ी तमाम जानकारियां यहां मिल जाएगी। वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी दी गई है। इसके अलावा आपकी नॉलेज बढ़ाने की भी गुंजाइश रखी गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि सीजन 9 पिछली सीजन से ज्यादा लोकप्रिय होगा।

कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन। (फाइल फोटो)
कौन बनेगा करोड़पति शो में अमिताभ बच्चन। (फाइल फोटो)

बस इंतजार है, जब बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कहेंगे : देवियों और सज्जनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की दुनिया में आपका स्वागत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *